बुलन्दशहर

हत्या के प्रयास का वांछित फरार अभियुक्त को दबोचा 

वन कर्मी और उसके पुत्र पर किया था जानलेवा हमला 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की संगीन धाराओं में फरार अभियुक्त को बंदी बनाकर जेल भेज दिया। अभियुक्त न्यायालय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

लगभग चार-पांच महीने पहले गांव पैमपुर निवासी वन कर्मी हुकम सिंह और उनके बेटे सचिन पर जानलेवा हमला करने के फरार अभियुक्त तरुण पुत्र मुरारी निवासी नयाबांस कोतवाली स्याना को थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव के मोड़ पर दबोच लिया। अभियुक्त अरसे से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पकड़े गए अभियुक्त को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार मलिक कांस्टेबल अजीत कुमार व मोहित कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!