तिरंगा यात्रा निकाल कर देश प्रेम की अलख जगाई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानसिंह गोस्वामी की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा

औरंगाबाद (बुलंदशहर)भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर देश प्रेम की अलख जगाई। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने किया।
केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को कस्बे में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ बालका मोड़ से भारत माता की जय-जयकार करते हुए किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा उठाये देशभक्ति के नारे बुलंद करते चल रहे थे। मूढ़ी बकापुर मोड़ पर यात्रा का समापन किया गया। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी नरेश तायल जय प्रकाश गुप्ता मनोज गुप्ता हरीश लोधी ऋषि पाल भड़ाना डॉ मोहित कपासिया मुकेश गौतम प्रधान नंगला करन,राजकुमार शर्मा कृष्ण भारद्वाज गिरीश लोधी मुदित गोस्वामी गुड्डू गूर्जर लोकेश गूर्जर देवेन्द्र लोधी रिंकू लोधी दीपक आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल