शिक्षण संस्थान

प्रधानाचार्य व स्टाफ ने किया स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत 

लोक किसान इंटर कालेज ईलना में नवीन सत्र का शुभारंभ 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )लोक किसान इंटर कालेज ईलना पहुंचे छात्र छात्राओं का प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं ने टीका लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। इसी के साथ बुधवार को नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय पहुंचे छात्र छात्राओं को बुधवार को उस समय बेहद सुखद अनुभूति हुई जब विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य नानक चंद की अगुवाई में शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए अपनी शिक्षा पूरी करने और अपने परिजनों के सपने साकार करने तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन करने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कठोर परिश्रम लगन और मेहनत से तनाव मुक्त होकर शिक्षा ग्रहण करना ही आपका एक मात्र कर्तव्य है। आज का परिश्रम सुखद भविष्य की नींव है।

इस अवसर पर तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!