बुलन्दशहर

श्रम विभाग का शिविर सोमवार को औरंगाबाद में 

एडवोकेट गौरव अग्रवाल के कार्यालय पर लगाया जायेगा शिविर

औरंगाबाद (बुलंदशहर )श्रम विभाग बुलंदशहर द्वारा व्यापारियों को राहत प्रदान करने की गरज से औरंगाबाद में सोमवार को श्रम लाइसेंस कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर में इच्छुक व्यापारियों को लाइसेंस बनवाने के साथ साथ तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

श्रम विभाग द्वारा आयोजित शिविर स्याना रोड़ पर एडवोकेट गौरव अग्रवाल के कार्यालय पर सोमवार को सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगा। शिविर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पल्लवी अग्रवाल व श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी की मौजूदगी में लगेगा। शिविर में सभी दुकानों फैक्ट्री स्कूल कालेज पैटृोल पंप आफिस आदि के सरकारी फीस जमा कराए जाने पर आजीवन वैधता लाइसेंस बनाये जायेंगे। छोटे व्यापारियों व कर्मचारियों के लिए विशेष आजीवन पैंशन योजना की जानकारी दी जायेगी साथ ही सरकारी शुल्क जमा करने पर साप्ताहिक बंदी से आजीवन छूट प्रदान की जायेगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को अन्य तमाम योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। इच्छुक लोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!