
औरंगाबाद (बुलंदशहर)औरंगाबाद पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उसने पांच शातिर तार चोरों को मय चोरी का तार,तार काटने के औजार, अवैध असलहा और एक पिकअप सहित दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई स्वाट टीम की मदद से की। बंदी बनाये गये सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक तार चोर गिरोह गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय पुलिस बल राजगढ़ी मुक्तेसरा मार्ग पर वाहन चैकिंग में जुट गये। स्वाट टीम को भी बुला लिया गया।एक पिकअप डी एल 9389 गुजरी तो चैकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी से उतरकर बदमाश भाग निकले पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचकर तलाशी ली तो गाड़ी में साढ़े तीन कुंटल लगभग विद्युत तार बरामद किया गया। तलाशी लेने पर दो नाजायज तमंचे मय जिंदा कारतूस तीन चाकू,कटर रस्सी बंडल, आदि बरामद किए गए। अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को अपने नाम सुरेंद्र सिंह पुत्र चंदी सिंह लोधी निवासी नंगला आलमपुर थाना खानपुर , जयदीप पुत्र ब्रजपाल मलिक अतलपुर थाना किठौर मेरठ, सतीश पुत्र नेमपाल लोधी बिहरा थाना अगौता ,विजय पुत्र उदयवीर मल्लाह निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी गाजियाबाद, तथा रविन्द्र पुत्र रनवीर निवासी ततारपुर थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर बताये। अभियुक्तों ने बताया कि वे गाड़ी से घूम फिर कर हाइटेंशन लाइन व एल टी लाइनों पर रस्सी डालकर तारों को आपस में भिड़ाकर फाल्ट करा देते थे और फाल्ट होने पर बिजली गुल होने पर तार काटकर दिल्ली सीलमपुर ले जाकर कबाड़ी को बेच दिया करते थे। अभियुक्तों ने ढेरों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पाया गया है और उनके उपर अनेक मामले विभिन्न थानों में दर्ज पाये गये हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामनरायण सिंह एस आई मोहम्मद परवेज, दानिश दानिश रज़ा, अभिषेक तेवतिया शशीकांत गौतम , हैंड का इमरान अली, कांस्टेबल नीरज धामा, प्रवेश व धीरज तथा स्वाट टीम प्रभारी मौहम्मद असलम, कपिल नैन, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव मनीष तिवारी , आरिफ,अनुज, अंकुर धामा, रोहित, नरेंद्र कुमार सचिन चौहान श्याम सुंदर अमित कुमार तथा चालक जेल सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







