बुलन्दशहर

अनामिका शुगर मिल के कामदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मृतक के शव को मिल गेट पर रख परिजनों ने किया हंगामा ,लगाया मिल प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप 

मिल अधिकारियों ने मदद का आश्वासन देकर पीछा छुड़ाया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अनामिका शुगर मिल भंडोरिया के एक कामदार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के शव को लेकर मिल गेट पहुंचे परिजनों ने शव को मिल गेट पर रख कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों ने मिल प्रबंधन अधिकारियों पर मृतक का मानसिक उत्पीड़न करने और किसानों से कीटनाशक दवाओं आदि का बकाया वसूली करने के लिए भारी दबाव बनाते हुए नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आसपास के तमाम थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गया। क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडे भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। मिल अधिकारियों ने मृतक आश्रित को नौकरी देने और नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन देकर जैसे तैसे मामला शांत कराया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। ऐतियात के तौर पर पुलिस बल मिल परिसर में तैनात रहा।

औरंगाबाद के टंकी मौहल्ला निवासी शरीफ पुत्र बुंदू मूल निवासी ग्राम भंडोरिया अनामिका शुगर मिल भंडोरिया में बतौर कामदार तैनात थे। शरीफ ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उठते ही परिजनों ने शरीफ को फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। मौहल्ले और आसपास के काफी लोग जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि शरीफ को मिल अधिकारी कीटनाशक दवा आदि के मूल्य की किसानों से वसूली करने का दबाव बनाते हुए नौकरी से निकाल देने की धमकी देते आ रहे थे। गुस्साए लोगों ने शरीफ के शव को मिल गेट पर रख कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। उन्होने मिल अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने और मृतक का मानसिक शोषण उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और मृतक के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसके पुत्र को नौकरी देने और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

मिल अधिकारियों ने मृतक आश्रित को नौकरी देने और नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन देकर जैसे तैसे मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा।

मिल के प्रबंधक संजय धीमान ने बताया कि मृतक का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप आधार हीन हैं। मिल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ है। नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और मृतक आश्रित को नौकरी दी ,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!