शिक्षण संस्थान

श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलिज ने मनाया 29वाँ स्थापना दिवस

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलिज दनकौर में 29वाँ महाविद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सचिव रजनीकांत अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के निर्देशन में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रबंध समिति  राकेश कुमार गर्ग, (अध्यक्ष), श्री रजनीकान्त अग्रवाल (सचिव),  अशोक बजाज सदस्य,  अनुपम गोयल सदस्य,  सुरेश चंद बजाज (सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात आयोजित समारोह में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय संस्थापक राकेश कुमार गर्ग ने महाविद्यालय की स्थापना एवं उसके गौरवपूर्ण इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना से पूर्व दनकौर कस्बे में उच्च शिक्षा के लिए कोई भी महाविद्यालय उपलब्ध नहीं था, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस महाविद्यालय की स्थापना की गई, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सके।

सचिव रजनीकांत अग्रवाल ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के संस्थापकों स्वः वेद प्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर गर्ग एवं  राकेश कुमार गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन सभी संस्थापकों का शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत उच्चस्तरीय एवं प्रेरणादायी योगदान रहा है। विशेष रूप से स्वः वेद प्रकाश अग्रवाल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण ने महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएँ आज न केवल भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं, बल्कि अनेक विदेशी राष्ट्रों में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। समय-समय पर पुरातन छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय आकर अपने अनुभव साझा करते हैं और महाविद्यालय की उच्च शिक्षण गुणवत्ता की सराहना करते हैं।

प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय उच्च स्तरीय एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यहाँ कार्यरत शिक्षक गण योग्य, अनुभवी एवं समर्पित हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय विकास की निरंतर पथ पर अग्रसर रहेगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, डॉ. रश्मि गुप्ता उप प्राचार्या, डॉ.देवानन्द सिंह (विभागाध्यक्ष कला संकाय), श्री अमित नागर (विभागाध्यक्ष, विज्ञान संकाय), डॉ0 प्रीति रानी सेन (वाणिज्य संकाय), डॉ0 रश्मि जहाँ ( विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय ), श्रीमती शशी नागर (बी.बी.ए./बी.सी.ए.), डॉ0 शिखा रानी, डॉ निशा शर्मा, डॉ0 कोकिल, डॉ0 प्रशांत कन्नौजिया, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 अज़मत आरा, डॉ0 नाज़ परवीन, डॉ0 सूर्यप्रकाश राघव, डॉ0 राजीव (पिन्टू), श्री महींपाल सिंह, कु0 चारू सिंह, कु0 काजल कपासिया, श्रीमती सुनीता शर्मा, डॉ0 नीतू सिंह, श्री इन्द्रजीत सिंह, श्रीमती हनी शर्मा, श्री अखिल कुमार, कु0 रूचि शर्मा, श्री प्रिंस त्यागी एवं कु0 नगमा सहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यालय स्टाफ  अजय कुमार,  करन नागर,  पुनीत कुमार गुप्ता,  मुकुल कुमार शर्मा,  बिजेन्द्र सिंह,  रामकिशन सिंह तथा पुस्तकालय स्टाफ  विनीत कुमार,  अंकित कुमार एवं  राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों  रामकुमार शर्मा,  रनवीर सिंह,  मीनू सिंह,  बिल्लू,  ज्ञानप्रकाश कश्यप,  विनोद कुमार,  अशोक कुमार,  मोती कुमार,  धनेश कुमार एवं श्रीमती कमलेश का सहयोग सराहनीय रहा। कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे और स्थापना दिवस को सफल एवं स्मरणीय बनाने में सभी की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!