बुलन्दशहर

बैंक का लॉकर तोड़कर जेवरात हेराफेरी का आरोप

- पीड़ित ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ, पुलिस को दी शिकायत,कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

बुलंदशहर : पंजाब नेशनल बैंक की पहासू शाखा में लॉकर प्रकरण को लेकर एक उपभोक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि बिना वैध नोटिस दिए लॉकर तोड़ा गया, वर्षों तक तथ्य छिपाए गए और बाद में जेवरात व सामान लौटाने में टालमटोल की गई।

पहासू क्षेत्र के गांव अटोना निवासी निरंजन प्रसाद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 08 फरवरी 2018 को पत्नी के साथ संयुक्त रूप से लॉकर लिया था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, पारिवारिक कपड़े तथा 25 हजार रुपये की एफडी रखी गई थी। 06 मार्च 2025 को बेटी की शादी के सिलसिले में लॉकर खोलने पहुंचे तो बैंक ने किराया बकाया बताकर मना कर दिया। कई बार लिखित प्रार्थना देने के बावजूद स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

प्रार्थी के अनुसार 15 मई 2025 को आरटीआई के माध्यम से 12 जून 2025 को मिली सूचना में पता चला कि 07 जुलाई 2021 को ही लॉकर तोड़ा जा चुका था, जिसकी पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी गई। 17 जुलाई 2025 को शाखा में जाने पर दबाव व धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई है।

शिकायत में निष्पक्ष जांच, बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम व सीसीटीवी रिकॉर्ड सुरक्षित कराने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

रिपोर्टर -उपेंद्र शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!