शिक्षण संस्थान

एसडी पी0जी0 कॉलेज में अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के सम्मान में हुआ भव्य विदाई समारोह का आयोजन

दनकौर:आज श्री देवाचार्य पी0जी0) कॉलेज, दनकौर (गौतम बुद्ध नगर) में अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  रजनीकान्त अग्रवाल (सचिव) एवं डॉ0 गिरीश कुमार वत्स (प्राचार्य) ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात् छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया। जिसमें कॉलेज के बी0ए0, बी0कॉम0, बी0एस-सी0 (बायो/मैथ्स), बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 तृतीय वर्ष एवं बी0एड0, एम0ए0 (हिन्दी/अंग्रेजी) एम0कॉम0 द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया और छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें गीत, नृत्य एवं नाट्य कविता पाठ, मनोरंजन खेल का आयोजन किया गया। इन सभी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बिताए गए यादगार पलों के अनुभव को साझा करते हुए कॉलेज के प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं एवं समस्त स्टॉफ एवं साथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

कॉलेज के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल  ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी श्रृंखला में कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह विदाई केवल एक पड़ाव है, न कि अंत, और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। यह विदाई समारोह कॉलेज के इतिहास में एक यादगार क्षण बनकर सभी के दिलों में सदैव अंकित रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा अंत में उपप्राचार्या डॉ0 रश्मि गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिका क्रमशः डॉ0 देवानन्द सिंह, डॉ0 प्रीति रानी सेन,  अमित नागर, श्रीमती शशी नागर, डॉ0 रश्मि जहाँ, डॉ0 कोकिल, डॉ0 शिखा रानी, डॉ0 निशा शर्मा, डॉ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ0 अज़मत आरा, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 नाज़ परवीन, कु0 नगमा सलमानी, श्रीमती प्रीति शर्मा, डॉ0 राजीव उर्फ पिन्टू, डॉ0 सूर्य प्रताप राघव,  इन्द्रजीत सिंह, कु0 काजल कपासिया,  महींपाल सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती हनी शर्मा, डॉ0 नीतू सिंह,  अखिल कुमार, कु0 रूचि शर्मा, कु0 चारू सिंह,  प्रिंस त्यागी,  अजय कुमार,  करन नागर,  पुनीत कुमार गुप्ता,  बिजेन्द्र सिंह,  रामकिशन,  विनीत कुमार,  अंकित कुमार,  राकेश कुमार,  रामकुमार शर्मा,  रनवीर सिंह,  ज्ञान प्रकाश कश्यप,  मीनू सिंह,  बिल्लू सिंह,  मोती कुमार, श्रीमती मिथलेश देवी,  धनेश कुमार,  जगदीश कुमार, मनोज कुमार तथा क्रमशः सभी छात्र/छात्राऐं- नेहा, राखी नागर, हिमांशु, नम्रता, नीलम, खुशी, लक्ष्मी, नीरज, धीरज, वरूण आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!