बुलन्दशहर

शिक्षक की सड़क हादसे में असामायिक मौत से गांव ईलना में दौड़ी शोक की लहर 

गमगीन माहौल में गांव में हुआ अंतिम संस्कार 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)गांव ईलना निवासी शिक्षक सतेंद्र सिंह की सड़क हादसे में हुई अकाल मृत्यु से गांव में शोक छा गया। सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी और बेटी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गांव ईलना निवासी बिजेंद्र सिंह मास्टर जी के पुत्र सतेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि गांव के आर पी एस पब्लिक स्कूल में अध्यापक थे शनिवार को अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी सुसराल अलीगढ़ जा रहे थे। जहांगीराबाद रोड पर दि किसान सहकारी चीनी मिल जहांगीराबाद के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बुलंदशहर अस्पताल पहुंचाया लेकिन सतेंद्र सिंह ने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। मृदुभाषी सतेंद्र सिंह की दुखद मृत्यु का समाचार मिलते ही समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में रविवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी और बेटी की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रैफर किया गया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!