बुलन्दशहर

सत्तर हजार की रिश्वत वसूलने वाले लेखपाल को किया सस्पेंड 

भृष्टाचारियों को नही बक्शा जायेगा, जिलाधिकारी बुलंदशहर की कड़क कार्रवाई 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने भृष्टाचार में लिप्त एक लेखपाल को सस्पेंड करा दिया। जिलाधिकारी के कड़क तेवरों से भृष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।

औरंगाबाद कस्बे के लेखपाल वेद सिंह ने एक पैमाइश करने की एवज में सत्तर हजार रुपए वसूले थे। लेकिन भूमाफियाओं से सांठगांठ और दूसरी पार्टी से डील हो जाने पर एक माह पूर्व 70 हजार रुपए की रिश्वत वसूलने वाले लेखपाल ने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया और दो पुलिस कर्मियों को साथ लेकर खुद के गड़वाये खूटे उखड़वाने जा पहुंचा। सत्तर हजार रुपए देकर खूंटे गड़वाने वाले पक्ष ने एतराज जताया तो दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे।

पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी श्रुति शर्मा से मिलकर लेखपाल की कारगुजारी से मय सबूतों के अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एस डी एम सदर को दागी लेखपाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एस डी एम सदर नवीन कुमार ने लेखपाल वेद सिंह को सस्पेंड कर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भृष्टाचार को सहन नहीं किया जायेगा। जिलाधिकारी के कड़क तेवरों से भृष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!