शिक्षण संस्थान

डाइट में “मास्टर ट्रेनर्स हेतु उन्नत शिक्षा शास्त्र आधारित प्रशिक्षण” का हुआ आयोजन

दनकौर:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौतम बुद्ध नगर में आज  “मास्टर ट्रेनर्स हेतु उन्नत शिक्षा शास्त्र आधारित प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उपशिक्षा निदेशक/ प्राचार्य अर्चना गुप्ता मैडम द्वारा किया गया।

उक्त प्रशिक्षण का संचालन प्रवक्ता नियाज वारिश वारसी द्वारा किया गया ।प्रशिक्षण के उद्देश्य प्रवक्ता नीता सिंह द्वारा अवगत कराया गया। नियाज वारिस वारसी द्वारा सन्दर्भदाता कैसे प्रशिक्षण को रुचिकर तथा गुणवत्तापूर्ण बनाए और कैसे प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता हो इत्यादि विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

इसके साथ ही नवीन शिक्षण तकनीकों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में प्रवक्ता अर्चना पाण्डेय द्वारा अनुभवात्मक अधिगम एवं प्रतिपुष्टि कौशल विषय पर चर्चा की गई। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता द्वारा मास्टर ट्रेनर्स हेतु एक दिवसीय कार्यशाला में बताया गया कि उक्त कार्यशाला से प्रशिक्षकों को शिक्षण कौशल बढ़ाने, शिक्षण को रुचिकर बनाने, शिक्षकों का छात्रों से समन्वय, नवीन शिक्षण तकनीकियों का उपयोग तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के नोडल वेद प्रकाश मौर्य रहे।

कार्यशाला में डायट मैटर्स, एस आर जी एवं ए आर पी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!