नेशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
माडल और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह आयोजित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। माडल और पोस्टर प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हुनर का सराहनीय प्रदर्शन किया जिसे आगंतुक अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर सराहा,

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाते हुए परंपरागत रूप से आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत सत्कार किया। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा है जो कि लगातार पिछले छः साल से चला आ रहा है। इसके लिए सभी अध्यापक अध्यापिकाएं बधाई के पात्र हैं जिनके सतत् प्रयास से विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है।
नर्सरी में मिशिका सिंघल,एल के जी में निया बंसल एवं प्रवया अग्रवाल, तथा यूकेजी में यशी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टाप किया।
कक्षा एक में माहिर सैनी दो में पार्थ पोरस कक्षा तीन में मुकुल कुमार चार में ध्रुव चावला पांच में राजकुमार पहले पायदान पर रहे कक्षा छह में आरव सिरोही सात में कनक अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने सभी टापर्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्रों को मेडल तथा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बच्चों ने माडल और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई आकर्षक कलाकृति बनाई और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ चेयरपर्सन सुनीता अग्रवाल ने किया। सभी आगंतुकों ने प्रदर्शनी को मुक्त कंठ से सराहा। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






