शांति समिति की बैठक में सभी त्योहार मिलजुलकर शांति और सद्भाव पूर्वक मनाये जाने की अपील
शरारती तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शांति समिति की बैठक में गणमान्य लोगों से शांति और सद्भाव पूर्वक रमजान होली और ईद पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही चेताया कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा,

रमजान होली और ईद पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को कस्बा चौकी प्रांगण में गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य वक्ता थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने सभी को होली एवं ईद पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए सभी से त्यौहारों को मिलजुलकर शांति और सद्भाव पूर्वक मनाये जाने की अपील की। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि कस्बे का इतिहास सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का गवाह बना हुआ है आगे भी इसी भावना को बनाए रखें। रमजान माह अत्यंत पवित्र है सभी बड़े लोगों का दायित्व है कि वे युवाओं पर अंकुश लगाते हुए उन्हें शरारतें और स्टंट करने से रोकें। उन्होने कहा कि छोटी छोटी बातों को तूल ना दें और शांति और सद्भाव बनाए रखें। उन्होने लोगों से समस्या आमंत्रित कीं और सदैव पुलिस सहायता उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि कोई भी अप्रिय स्थिति की नौबत ना आने दें और किसी भी समय फोन पर उन्हें अवगत करायें।हर समस्या का त्वरित समाधान होगा।
बैठक को पूर्व चेयरमैन अख्तर अली मेवाती और शिव कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बसपा नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद,बालका ग्राम प्रधान फरीदुजमा खान उर्फ चांद मियां, ग्राम प्रधान बकौरा प्रेम राज सिंह, रतनपुर ग्राम प्रधान मामचंद, पूर्व प्रधान फकीरचंद, सभासद वकील सैफी, सोना वर्मा, दिनेश कौशिक, प्रवेश लोधी, प्रवीण वर्मा,हाजी ताहिर मेवाती मोहसिन कुरैशी जुबैर मेवाती, जाने आलम विजय कंसल, खालिद कुरैशी, पंकज पाराशर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





