सिकंदराबाद के ब्लाक में क्षेत्र पंचायत का हुआ आयोजन
बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों के साथ विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की बैठक आयोजित

बुलंदशहर :सिकंदराबाद विकासखंड परिसर में एक क्षेत्र पंचायत का आयोजन किया गया इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सम्मिलित होकर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की और साथ ही गहन पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) पर भी विचार-विमर्श किया गया।
खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया है कि आज 03 फरवरी 26 को ब्लाक सिकंदराबाद सभागार में एक क्षेत्र पंचायत का आयोजन ब्लाक प्रमुख आशा भाटी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में क्षेत्र से संबंधित सभी समस्याओं व विषयों पर चर्चा की गयी और सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनायों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भी सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनायों व एस0आई0आर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनकी समस्याओ को विस्तार से सुना और उनकी समस्याओ का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा ब्लॉक प्रमुख आशा भाटी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी सोनू शर्मा नीरज प्रधान सहित समस्त ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर नितिन सोनी







