ग्रेटर नोएडा

जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छात्रों के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा:जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छात्रों के लिए “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को एकीकृत चुनाव प्रणाली के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्री अनुज चौधरी (क्षेत्रीय सह संयोजक, पश्चिम उत्तर प्रदेश) तथा श्री आदित्य द्विवेदी (जिला सह संयोजक, गौतमबुद्ध नगर) ने छात्रों को संबोधित किया और वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान की आवश्यकता एवं इसके लाभों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन श्री बी.एल. गुप्ता जी ने छात्रों को इस विषय से अवगत कराते हुए कहा कि यह पहल न केवल लोकतंत्र को मजबूती देगी, बल्कि युवाओं में जागरूकता भी बढ़ाएगी।

साथ ही डॉ. शालू त्यागी (डीन, लॉ) एवं डॉ. हरेंदर नागर (निदेशक, जी.एन.सी.) ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाएँ भी रखीं। यह पहल छात्रों को राष्ट्रहित के मुद्दों पर संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!