बी.डी.आर.डी. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

दनकौर:आज बिशंभर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना एवं उन्हें सजग बनाना रहा।
इस अवसर पर ललिता पुंडीर, हेड कांस्टेबल, थाना दनकौर द्वारा छात्राओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सराहना की गई और कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक बताया गया।







