बुलन्दशहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया 31 बालिकाओं का जन्मदिन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 बालिकाओं का केक काट कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जिला प्रोबेशन अधिकारी जय यादव के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर आयोजित कन्या जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होने बताया कि

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 22जनवरी 2015 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गिरते लिंगानुपात पर अंकुश लगाना और उसमें सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करके शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है। यह लैंगिक भेदभाव को खत्म कर बेटियों को समान अधिकार देने का प्रयास करता है।

तत्पश्चात 31 बालिकाओं का जन्मदिन केक काटा गया। हैप्पी बर्थडे टू यू के गायन से बालिकाओं को जन्म दिन की बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सभी को उपहार स्वरूप बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों और बालिकाओं के अभिभावकों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना चाइल्ड हेल्पलाइन महिला हेल्प लाइन वन स्टॉप सेंटर आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। नवजात बालिकाओं का मुख्यमंत्री सुकन्या योजना में आवेदन करवाने का आग्रह किया गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह हास्पिटल स्टाफ, महिला कल्याण विभाग से केंद्र प्रशासक रुचिका एकाउंट असिस्टैंट प्राची जैंडर स्पेशलिस्ट गीतांजलि व अंशुल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!