दनकौर

भाजपा दनकौर मंडल ने सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन के रूप में मनाने का लिया निर्णय

दनकौर:भारतीय जनता पार्टी दनकौर मंडल ने श्री गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में यह संकल्प लिया कि “सेवा पखवाड़ा” को सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने व संचालन अमित नागर जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया,

यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025  महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, रक्तदान, सामाजिक सेवा व जन जागरूकता जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने भाजपा कार्यशाला प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम है। सेवा पखवाड़ा हमारे विचार और कार्यशैली का जीवंत उदाहरण है। हर कार्यकर्ता को इसे व्यक्तिगत अभियान मानकर जुड़ना होगा।”

इन्होंने अपने सबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा की विस्तृत कार्यक्रम रूपरेखा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति आगामी एमएलसी (शिक्षक एवं स्नातक) चुनाव की तैयारियाँ करनी है,

बैठक में मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने “हर कार्य सेवा का अवसर है” की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, ठाकुर राजवीर सिंह ,सुमित शर्मा ,तेजवीर प्रधान, अनिल गोयल ,श्रीपाल प्रजापति, विपिन नागर ,नरेंद्र ठाकुर, विजयपाल प्रधान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!