Blog

आगामी कार्यक्रमों के लिए भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने कि महत्वपूर्ण बैठक  

स्थापना दिवस पर संगठनात्मक उत्कर्ष का संकल्प, जनसंपर्क विस्तार की सुदृढ़ रूपरेखा निर्धारित”

ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आज ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6–8 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक जनसंपर्क स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा तथा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

7 अप्रैल को “लाभार्थी संपर्क दिवस” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी यो ओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। वहीं 8 अप्रैल को संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्राम एवं बस्ती स्तर पर विशेष संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं अनेक कार्यकर्ता साथ-साथ कार्यक्रम में ग्रेटर नौएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी के साथ उनकी पूरी टीम के सदस्य राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील पंडित, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान। मुकेश दीक्षित, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुडी, पुनीत दीक्षित, आर्य कोरी, प्रभात अग्रवाल, अरूण मलेठा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!