ग्रेटर नोएडा

बिहार में भाजपा की प्रचण्ड जीत; ग्रेटर नोएडा में आतिशबाज़ी संग कार्यकर्ताओं का जश्न

ग्रेटर नोएडा:बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्राप्त ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनसमर्थन पर आज भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के कार्यालय में उल्लास, उमंग और उत्सव का मनोहारी दृश्य दृष्टिगत हुआ। ढोल-नगाड़ों की गुँजायमान थाप, दीपों-आतिशबाज़ी की दैदीप्यमान चमक तथा कार्यकर्ताओं के मुख-मण्डल पर छाई आह्लाद की तरंगों ने वातावरण को पूर्णतया उत्सवमय बना दिया।

मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने कर-कमलों से मिठाई वितरित कर विजयोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित कीं। विजय उत्सव के इस जश्न में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष रावेन्द्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान। मण्डल महामंत्री मुकेश दीक्षित। मण्डल मंत्री भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, पुनीत दीक्षित। कोषाध्यक्ष आर्य कोरी। मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा, आई टी संयोजक प्रभात अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक अरूण मलेठा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह विजय केवल राजनीतिक पराक्रम का परिणाम नहीं, बल्कि जन-जन के अटल विश्वास, संगठन की अदम्य साधना और प्रत्येक कार्यकर्ता के तप, त्याग एवं निष्ठा का दिव्य प्रतिफल है। बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रोत्थान के पथ को पुनः अपना संबल प्रदान किया है। हम सबके लिए यह संकल्प का क्षण है कि संगठन की मर्यादाओं, आदर्शों और सेवा-भाव को और अधिक दृढ़ता से जन-जन तक पहुँचाएँ। मैं ग्रेटर नोएडा मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके अविराम परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के लिए हृदय से अभिनन्दन करता हूँ।”

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!