साहित्य जगत

संस्कार भारती के मंच पर ब्रज के लोकनृत्य की धूम

कुंभ (प्रयागराज) संस्कार भारती के महेश्वर परिसर मंच पर मथुरा की श्रद्धा व्यास एवं दल ने ब्रज के लोकगीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आल्हादित कर दिया।प्रयागराज के जीतू यादव एवं दल ने पचरा,फगुआ लोकगीत तथा जमुना की उत्पत्ति प्रसंग पर बिरहा का गायन किया।

संस्कार भारती के चित्रकला संयोजक एवं मीडिया प्रभारी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि काशी- प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम की उद्घोषणा डा•योगेन्द्र कुमार मिश्र “विश्वबन्धु” ने की। डॉ सचिन सैनी एवं रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन में लगाई गई राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी को हजारो आम दर्शक रोज अवलोकन कर उसकी तारीफ कर रहे हैं संस्कार भारती के संयोजक सुशील राय, शिवम भूषण तथा भोपाल के प्रदीप चौबे आदि पदाधिकारीगण और सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!