मंडलीय गतका प्रतियोगिता में बुलंदशहर जिला चैंपियन
रिकार्ड 32 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयनित ,लोक किसान इंटर कालेज ईलना में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )मंडलीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में किया गया। प्रतियोगिता में जिला बुलंदशहर की टीम ने चैम्पियनशिप जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नानक चंद ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। खेल मैदान पर फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।उन्होने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनकी उच्च सफलता और प्रगति की कामना की। प्रतियोगिता में पूरे मंडल से आये खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बुलंदशहर जनपद की टीम चैम्पियन रही। बत्तीस खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु हुआ।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।साथ ही सभी पी टी आई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थी 28 सितंबर को अयोध्या में राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अरविंद कुमार पाठक हरकेश सिंह मोहित कुमार चंचल कुमार कपिल कुमार अंकुर शर्मा योगेश स्वरूप नागर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल