ग्रेटर नोएडा

लापरवाह प्रशासन:डेल्टा -2 में हालात बेहद गंभीर चारों ओर फैली तेज दुर्गंध

अब सब्र का बांध टूट चुका है या तो समाधान होगा, या आंदोलन -आलोक नगर

ग्रेटर नोएडा: प्रशासन की घ़ोर लापरवाही के चलते सेक्टर डेल्टा- 2 में जनता का जीना दुर्लभ हो गया है आर डब्ल्यू ए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि स्वच्छ जल और स्वच्छ वायु प्रत्येक निवासी/आवंटी का मौलिक अधिकार है, लेकिन सेक्टर डेल्टा -2 में हालात बेहद गंभीर हैं छह महीनों से लगातार सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, चारों ओर तेज दुर्गंध फैली हुई है, जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है, परंतु प्राधिकरण आंखें मूंदे बैठा है।

आलोक नगर ने कहा कि हम स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हैं कि यदि तत्काल प्रभाव से सीवर समस्या का स्थायी समाधान,स्वच्छ जलापूर्ति की सुनिश्चित व्यवस्था,और शिकायत निस्तारण की जवाबदेह प्रणाली लागू नहीं की गई, तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध शीघ्र ही एक बड़ा, जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!