सी डी ओ निशा ग्रेवाल ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
लोक किसान इंटर कालेज ईलना में हुआ आयोजन ,दौड़ में दीपिका व विवेक रहे अव्वल

औरंगाबाद( बुलंदशहर )लोक किसान इंटर कालेज ईलना परवाना में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सी डी ओ निशा ग्रेवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। महोत्सव में आसपास के ग्रामीण अंचल के युवा खिलाड़ियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंची सी डी ओ निशा ग्रेवाल का प्रधानाचार्य नानक चंद, जहांगीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल लोधी, ग्राम प्रधान ईलना योगेन्द्र सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह लोधी आदि ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। अपने संबोधन में निशा ग्रेवाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और खेलों को बढ़ावा देने हेतु लागू सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रतियोगिताओं में आसपास के ग्रामीण अंचल से आये बहुत से बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में मनियां टीकरी की दीपिका अव्वल रहीं । ईलना की ज्योति और प्रियंका ने क्रमश दूसरे और तीसरे पायदान पर रहकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में रतनपुर निवासी विवेक ने पहला स्थान हासिल किया। ईलना के अनूप और माजरा के जसवीर ने क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। श्याम लाल माहुर, हरकेश सिंह संतराम भड़ाना अंकुर शर्मा चंचल कुमार योगेश स्वरुप नागर ललित कुमार ओमपाल सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






