बुलन्दशहर

केक काटकर महारानी अवंतिका बाई लोधी का मनाया जन्मदिन 

ग्राम सुरजावली में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम सुरजावली में महारानी अवंतिका बाई लोधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली।केक काटा और गऊ पूजन किया।

ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजावली में ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी की अगुवाई में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। समूचे गांव में भृमण कर लोगों ने देशभक्ति के नारे बुलंद किए और देश प्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।

महारानी अवंतिका बाई लोधी के जन्मदिन पर केक काटा गया और महारानी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में गौशाला में गौ पूजन किया गया।

इस अवसर पर अतर सिंह भगत,बृहम सिंह लोधी अनुज लोधी ऋषि राज सिंह पिंटू बीके लोधी विनय लोधी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!