ग्रेटर नोएडा

ग्राम पंचायतों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे आंदोलन- चौधरी प्रवीण भारतीय 

बिलासपुर: बिलासपुर क्षेत्र के गांव चीती में नारायण भाटी के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा संपन्न हुई। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत स्तर पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन व सभी समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा हुई।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि क्षेत्र के गांव चीती में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम पंचायत स्तर पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं ग्राम पंचायत के अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार,प्रदेश सरकार एवं जिले स्तर से ग्राम विकास के लिए आने वाली योजनाओं में दबाकर अधिकारियों के द्वारा भ्रष्टाचार किया जाता है। जिस कारण गांवों के लोगों को उनके पूर्ण हक अधिकार नहीं मिल पा रहें हैं।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेम राज भाटी ने कहा कि जब तक ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब तक हम देश को सशक्त नहीं बना सकते। इसलिए ग्राम पंचायत को मजबूत करना होगा। तभी देश मजबूत होगा। ग्राम पंचायत में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती के साथ आंदोलन चलाया जाएगा।

इस दौरान- चौधरी प्रेमराज भाटी प्रेम प्रधान सुशील प्रधान देवेंद्र अधाना दया प्रधान नारायण भाटी मोहित अधाना ऋषि बैसला मांगेराम प्रधान गजराज सिंह खड़े भाटी धर्मेंद्र प्रधान सुरेश विजेंद्र भाटी तिमराज प्रधान बॉबी गुर्जर आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!