शिक्षण संस्थान

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने मोहा मन

बिलासपुर : रविवार को बिलासपुर कस्बे स्थित एच एस दिशा पब्लिक स्कूल परिसर में स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति संजय सिंह और सचिन चेची रहे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने शिक्षकों और छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया । शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि बौद्धिक विकास के माध्यम से परिवार और देश को आगे बढ़ाना है। बच्चों से समय का सदुपयोग, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का आह्वान किया।

स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बताया। स्कूल के प्रबंधक सचिन चेची ने कहा कि जो बच्चे माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हैं, उनका जीवन सफल होता है। उन्होंने स्कूल की सफलता का श्रेय पित्र देव के आशीर्वाद को दिया।इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या आभा कटियार, शैलेंद्र, अमित कुमार, सचिन, अनीस चौधरी, अरविंद, शिवानी, हरेंद्र, आकांक्षा सहित कार्यक्रम में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!