आर के पब्लिक स्कूल में हुआ बालदिवस समारोह

औरंगाबाद( बुलंदशहर)आर के पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संदीप गर्ग ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे बच्चों को बहुत प्यार करते थे।उन्हीं का जन्म दिन पूरे देश में बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। नेहरू जी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। तथा वे नौ साल जेल में बंद रहे। आजादी के बाद वे देश के पहले प्रधानमंत्री बने और लगभग 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे।27 मई 1964 को इस महान कर्मयोगी स्वतंत्रता सेनानी और कभी भी हार ना मानने वाले प्रधानमंत्री का निधन हो गया था।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुशियां मनाई।
तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





