स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से नट की मढ़ैया गांव में स्वच्छता रैली का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:स्वाभिमान टीम द्वारा होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से नट की मढ़ैया गांव में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमान टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि घर के अंदर के साथ-साथ घर के आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान भी किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्ट -घनश्याम पाल






