ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में गुजरात में विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और लोगों को शारदा विश्वविद्यालय में आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरी त्रासदी है। हम मृतकों के परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। थी। दुखद हादसे में हमने जिनको भी खोया, उनका सामाजिक आर्थिक व्यावहारिक योगदान महत्वपूर्ण था। यह हृदय विदारक घटना बताया और कहा कि यह दुर्घटना केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को व्यथित कर गई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को खोया है। उनका जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने शारदा ग्रुप ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और देश में ही नही विदेशों में शारदा ग्रुप ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 2019 पूर्व सीएम दिवंगत विजय रूपाणी शारदा विश्वविद्यालय उज्बेकिस्तान के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शारदा विश्वविद्यालय ने भारत के शैक्षिक परिदृश्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मुझे यकीन है कि विश्वविद्यालय उज्बेकिस्तान में अपने नए परिसर के साथ एक और मानक स्थापित करेगा । मैं कामना करता हूं कि यह साझेदारी दोनों देशों के लिए फलदायी साबित हो और शांति, स्थिरता और उत्कृष्ट कार्य का एक वैश्विक प्रतीक बने। उज्बेकिस्तान में शारदा के परिसर की स्थापना दोनों देशों के बीच शानदार संबंधों का एक अच्छा उदाहरण है और यह न केवल इन दोनों देशों में, बल्कि पूरे विश्व में शिक्षा के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगा।

शारदा ग्रुप के सीईओ प्रशांत गुप्ता ने शोकसभा में विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी । यह घटना बेहद दर्दनाक है और इसे सोच कर भी मन कांप उठता है। यह समय संवेदनाओं का है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!