शिक्षण संस्थान

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ अभिनंदन समारोह 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अजब समां बांधा।

शुभारंभ अनामिका शुगर मिल के चीफ जनरल मैनेजर तेजवीर सिंह ढाका , सीनियर जनरल मैनेजर संजय कुमार धीमान,ए जी एम रविंद्र शुक्ला एवं शिवम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट तथा प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने आगंतुक अतिथियों को बुके भेंट कर शाल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया।

प्रधानाचार्या ने अतिथियों के विद्यालय आगमन को विद्यालय परिवार के लिए गौरव शाली छण बताया। अतिथियों की उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्होने विद्यार्थियों से परिश्रम अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया।

स्कूली बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।

अतिथियों ने विद्यालय के सीनियर कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी मोहित शर्मा कन्वेनर लोकेश वर्मा आकाश डांगुर हिमांशी गर्ग रश्मि शर्मा ललिता चौधरी मुस्कान शर्मा अंशु गोयल वर्षा चौधरी आदि से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। संचालन कक्षा सात की छात्रा पर्ल एवं कक्षा छह की छात्रा लावण्या ने किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!