शक्ति केंद्रों पर हुए संविधान गौरव अभियान
शिवाली मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया ने किया नेतृत्व
औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भारतीय जनता पार्टी शिवाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित किए। मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने संविधान विशेषज्ञ भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को सराहा और भारत के संविधान को गौरवशाली बताया। मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाने वाले संविधान का निर्माण किया है उनका योगदान अतुलनीय है।
बुढ़ाना शिवाली मुरसाना हजरतपुर भिरोली,नवीनगर, कुछेजा उटरावली पौंडरी कलोली रसीदपुर अडौली आदि शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम संयोजक जिला प्रतिनिधि सुनील कुमार सहसंयोजक रविन्द्र प्रधान अवधेश चौहान वेदप्रकाश लोधी प्रमोद शर्मा चेतन शर्मा धर्मेंद्र लोधी मनोज गूर्जर सुनील मावी विकल मास्टर श्याम कुमार गौड आदि सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल