कस्बे में घरेलू गैस की होम डिलीवरी शुरू हो जाने से उपभोक्ताओं को मिली राहत
एजेंसी मालिक ने कहा कि गैस पर्याप्त ,घर पर गैस सिलेंडर लेकर नौ सौ बीस रुपए ही अदा करें

औरंगाबाद( बुलंदशहर )प्रिंस एच पी गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुनः होम डिलीवरी सुविधा शुरू की है। शुक्रवार को होम डिलीवरी शुरू हो जाने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय विषम परिस्थितियों के चलते गैस एजेंसी पर मची अफरातफरी और उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जाने पर गैस की होम डिलीवरी सुविधा बंद कर दी गई थी। शुक्रवार से होम डिलीवरी सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है।
एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह ने कहा है कि कोई भी उपभोक्ता हाकर को नौ सौ बीस रुपए प्रति सिलेंडर से अधिक मूल्य ना दे। एजेंसी से सिलैंडर घर पहुंचाने का शुल्क इसी नौ सौ बीस रुपए में सम्मिलित है। यदि कोई हाकर अधिक रुपए मांगे तो उसकी शिकायत एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह से उनके मोबाइल नंबर 8006759560 पर करें। संबंधित हाकर के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






