बुलन्दशहर

भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सिकंदराबाद तहसील पर किया जोरदार प्रदर्शन

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों अधिकारियों के लापरवाह रवैया के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तत्काल भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धर्मवीर भारती को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं चौधरी प्रेमराज भाटी व नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने बताया कि तहसील में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं किसानों के साथ किया जा रहे शोषण अत्याचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालते हुए 4 घंटे हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए पंचायत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि तहसील में किसान अपने कार्य कराने जाते है तो उन्हें कई दिन तक उन्हें घुमाया जाता है जिससे परेशान होकर वो पैसे देने को विवश होते है। तहसील में तैनात लेखपाल व अन्य कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर खसरा खतौनी के नाम पर भ्रष्टाचार करते है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि जल्द भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो बहुत बड़ा आंदोलन करप्शन फ्री इंडिया के बैनर तले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील में प्रार्थना पत्र प्राप्त करने हेतु एवं रिसीविंग देने के लिए खिड़की खोलने की भी मांग की गई।
इस दौरान आलोक नागर बलराज हूंण कृष्णपाल यादव प्रेम प्रधान कृष्णा नागर ब्रह्मपाल कपासिया मुंशी जाहिद राजकुमार पीलवान यतेंद्र नागर बसंत भाटी धीर सिंह भाटी दया प्रधान मोहित अधाना ना डॉक्टर पिंटू विजय प्रधान दया प्रधान ऋषि बंसल नारायण भाटी राकेश भाटी रवि पिलवांन आदेश पहलवान गजेंद्र सागर अनिल सागर उद्यम सिंह दरोगा मलखान सिंह यादव जगवीर सिंह जितेंद्र सिंह हरबंश सिंह दिनेश कुमार शर्मा सुबोध कुमार चौ.रामबीर जितेंद्र कुमार शादी राम किरणपाल सिंह राज कुमार कपिल तेज वीर विशाल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!