आरटीओ दफ्तर में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया का प्रदर्शन

बुलंदशहर: अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठनके जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस फिटनेस आरसी एवं अन्य कार्यों के नाम अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग करने एवं दफ्तर में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए तत्काल भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग करते हुए आरटीओ सतीश को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेमराज भाटी ने बताया कि अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मुहिम के तहत बुलंदशहर आरटीओ दफ्तर में भी हो रहें भ्रष्टाचार एवं शोषण खत्म करने हेतु प्रदर्शन किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि दफ्तर में बिना एजेंट (दलाल) के कोई भी कार्य है समय से संभव नहीं है। अधिकारियों का आम लोगों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है लाइसेंस फिटनेस आरसी आदि कार्यों को करने की एवज में रिश्वत की मांग की जाती है। जो की 78 वर्ष की आजादी के बाद बिल्कुल अशोभनीय एवं लाखों क्रांतिकारियों की शहादत के प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। संगठन के नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने बताया कि पहासू में स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में मानकों को पूरा करने के नाम पर सुविधा शुल्क के रूप में रिश्वत की मांग की जाती है। तत्काल इन समस्याओं का समाधान किया जाए।
इस दौरान- कृष्णपाल यादव प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान ऋषि बंसल राकेश भाटी नीरज भड़ाना जीते अधाना झम्मन सिंह धर्मपाल कपासिया सूबेदार राजकुमार नीरज भड़ाना मंजीत मंडार तेजवीर चौहान सुभाष उधम सिंह शादी राम जितेंद्र यादव अवधेश डा.सैफी नीरज भाटी शीशपाल यादव आदि लोग मौजूद रहें।