दनकौर

सभासद वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल बसु का फूल माला व शाल पहना कर किया गया भव्य स्वागत

बिलासपुर:कस्बा बिलासपुर में रविवार को गोपाल बसु के निवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बिलासपुर नगर  पंचायत के सभासद व अपने समाज के स्तंभ अपने बल पर सभी जाति धर्म में लोकप्रिय बने  निष्ठावान गोपाल बसु का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया,

इस मौके पर मौजूद रामवीर सिंह, रामदास भोले नेताजी (सिकंदराबाद) एवं भगवत स्वरूप अवनेश नायक ,राहुल, मुकेश, दीपक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गोपाल बासु को नगर पंचायत बिलासपुर का शासन द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने पर फूल-माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए अपने- अपनेेे विचार रखतेेेेेे हुए कहा कि हमारेे  सभासद गोपाल बसु पूर्व की भांति बिना किसी भेदभाव के सभी जाति व धर्म केेे दवे -कुचले लोगों की आवाज बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे सभी लोगों ने सभासद को आश्वासन दिया कि वह हर लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं,

सभासद गोपाल बसु ने मौजूद सभी लोगों का सम्मान करने हेतु आभार प्रकट करते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए सभी को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे उसके लिए उन्हें चाहे कोई भी कुर्बानी  क्यों ना देनी पड़े,व कस्बे के हित में विकास हेतु वह नगर पंचायत का भी पूरा सहयोग करेंगे,

समारोह में उपस्थित लोगों ने गोपाल बासु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में राहुल, मुकेश, दीपक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!