बुलन्दशहर

प्राइवेट स्कूलों की लूट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन

बुलंदशहर: बुलंदशहर में शिक्षा के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की लूट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं में कलम चौक से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजपाल सिंह को सौंपा ,

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी एवं मलखान सिंह यादव ने बताया कि बुलंदशहर के विभिन्न कस्बा, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल संचालित है जो अपनी मनमर्जी से प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि कर अभिभावकों के साथ लूट कर रहे हैं। स्कूलों के द्वारा स्कूल के प्रांगण में ही जूते बेल्ट टाई,ड्रेस एवं पुस्तक बेचने की दुकान खोल रखी है जो बाजार रेट से कई गुना महंगी होती है। चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि जब सरकार के द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तके लागू है। वहीं अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तक लागू कर बड़ी एमआरपी पर किताबें बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देखने में मिला है की प्राइवेट स्कूल हर वर्ष प्रत्येक कक्षा के कोर्स को बदल देते हैं जिस कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पढ़ रहा है एवं कागज की अधिक खपत होने की वजह से जंगलों की कटाई के कारण पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। मलखान सिंह यादव ने तत्काल इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि एक सप्ताह में जिला प्रशासन की कमेटी का गठन इन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु नहीं हुआ तो वह 15 अप्रैल 2026 की सुबह 10:00 बजे से जिला मुख्यालय प्रांगण में भूख हड़ताल करेंगे।

इस दौरान सुशील प्रधान राजकुमार पिलवान दया प्रधान भीम सिंह मोहित अधाना राकेश भाटी सिवा अधाना नरेश कुमार जगबीर जमन सिंह उधम सिंह जसवंत जितेंद्र विनोद संजय शर्मा शादी राम यादव अली मजहर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!