यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति पर हल्ला बोल प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेम प्रधान ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का भरपूर विकास कर स्थानीय लोगों को आर्थिक सामाजिक एवं शिक्षा,चिकित्सा के क्षेत्र में सशक्त किया जाए। लेकिन यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के कारण क्षेत्र के लोगों का सपना चकनाचूर हो गया। यमुना प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहें अधिकतर निर्माण कार्यों में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वही अभी तक स्थानीय किसानों की प्रमुख समस्या 64% मुआवजा एवं 10% प्लॉट भी जस की तस बनीं हुई है। प्राधिकरण एवं सरकार के इस लापरवाह रवैया के कारण लगातार किसानों का शोषण हो रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्थानीय किसानों से टोल टैक्स वसूल कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। प्राधिकरण के दफ्तर में बैठे बाबू एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लीज पास के लिए सौ रुपए वर्ग मीटर,टी.एम के लिए दो सौ रुपए वर्ग मीटर,नीचे के वाई ए के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है। आर.टी.आई का जवाब नहीं मिलता है। जन सूचना अधिकारी और अपील अधिकारी वाला बोर्ड नहीं,मुख्य सतर्कता अधिकारी का नाम फोन नंबर, पते वाला बोर्ड नहीं,सिटीजन चार्टर का बोर्ड नहीं लगा हुआ है। चारों तरफ दलालों का बोलबाला,यमुना प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी किए जा रहे टेंडरों में अधिक ब्लो व कमिशन होने की वजह भी ठेकेदार घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार करता है।
इस दौरान चौधरी प्रेमराज भाटी दिनेश नागर डा.दीपक शर्मा प्रेम प्रधान कुलवीर भाटी राकेश नागर हरीश भाटी सुशील प्रधान यतेंद्र नागर बालेश्वर नागर लखमी पंडित धीरज नागर नीरज भाटी कमल नागर ब्रह्म प्रधान अभिषेक नागर जितेंद्र नरेश भाटी सुनील हरेंद्र तीमराज नागर विजय प्रधान मोहित अधाना पवन यादव राम नागर आदि लोग मौजूद रहें।