ग्रेटर नोएडा

गैस सिलेंडर की कमी से नहीं मिले गुलदाने , श्रद्धालु हुए निराश

बिलासपुर: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी देखने को मिली है, जिसका सीधा असर प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों और श्रद्धालुओं पर पड़ा है ।

मंगलवार को बालाजी संकटमोचन हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा गुलदाना का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की जाती है। अधिकतर ग्यारह इक्कीस इक्किस इक्यावन रुपए गुलदाना दुकानों से खरीदकर बालाजी संकटमोचन हनुमान मंदिर पर भोग लगाकर प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार को किया जाता है।

गैस सिलेंडर नहीं मिलने से अधिकतर दुकानों पर गुलदाना नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी के साथ आक्रोश व्याप्त हो रहा है। दुकानदारों ने बताया गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण गुलदाना बना पाना मुश्किल है। ऐसी स्थिति बनी रही तो दुकान बंद करने की नौबत आ सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!