शिक्षण संस्थान
वी एस कालेज नंगलाकरन में छात्र छात्राओं को खिलाई गई कृमि नाशक दवा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के सौजन्य से हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बी एस कालेज नंगलाकरन में फार्मेसी छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के सौजन्य से विशेष अभियान के तहत कालेज के तमाम छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवा का सेवन कराया गया। चिकित्सक डॉ तहसीन रज़ा ने बताया कि कृमि नाशक दवा के सेवन से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल जाता है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और इस दवा का कोई विपरीत असर भी नहीं होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
मोहित कुमार रोहित कुमार तुषार सौरभ विशाल निशांत प्रशांत जसवीर नितिन धर्मेंद्र शाहरुख आदि सैकड़ों बच्चों ने दवा का सेवन किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







