बुलन्दशहर

फूड पाइजनिंग घटना पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान 

खाद्म सुरक्षा विभाग ने की औरंगाबाद में छापेमारी,  नकली पनीर हाथ नहीं लगा किराना स्टोर से लिए तीन सैंपल 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )घटिया दूषित पनीर सब्जी से ग्राम मूढ़ी बकापुर में हुई फूड पाइजनिंग की घटना पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने खाद्म सुरक्षा विभाग को अविलंब कठोर कार्रवाई करने और नकली पनीर बनाने बेचने वाले लोगों को कानून के कठघरे में खड़ा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्म सुरक्षा विभाग की टीम ने औरंगाबाद में छापेमारी की। नकली पनीर तो हाथ नहीं लगा लेकिन खाद्म सुरक्षा विभाग की टीम ने एक किराना स्टोर पर जाकर सरसों के तेल ,बेसन और मैदा के नमूने लिए। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जाने की बात कही है

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने चौराहे के समीप गौरव किराना स्टोर पर पहुंचकर सरसों तेल,मैदा और बेसन के सैंपल लिए। टीम अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने एक मार्केट में स्थित एक पनीर विक्रेता की दुकान पर पनीर का सैंपल लेने पहुंची लेकिन वहां पनीर नदारत मिला।

गौरतलब है कि आसपास के देहात में नकली मावा,पनीर सिंथेटिक दूध आदि का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन खाद्म सुरक्षा विभाग को ठेंगा दिखाते हुए नक़ली खाद्म पदार्थों का निर्माण और बिक्री बेखौफ जारी है।

खाद्म सुरक्षा विभाग की टीम में अनिल कुमार सिंह,खाद्म सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना, अनिल कौशल, मुनेंद्र सिंह राणा,संजीत कुमार एवं  सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!