दनकौर

दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन महासभा छोड़कर किसान एकता संघ का थामा दामन

दनकौर :आज किसान एकता संघ ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव में अमन प्रॉपर्टीज पर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया बैठक में गांव के लोगों ने संगठन पर विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। एडवोकेट उम्मीद त्यागी ने संगठन की उपलब्धियां के बारे में गांव वालों को बताया। राष्टीय अध्यक्ष चौ सोरन प्रधान जी ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समय किसानों का खून चूस रही है बिजली के बढ़ते हुए बिल और महंगाई की मार ने किसानों की कमर को तोड़ रखा है अध्यक्ष जी ने युवा वर्ग को अपने समाज ओर किसान मजदूर की लड़ाई में सहयोग देने का आह्वान किया आज का युवा समाज को एक नई दिशा देगा।

बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें वाहिद भाटी को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समसुद्दीन खां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, देवपाल तहसील उपाध्यक्ष सदर, प्रिंस चंदेलिया नगर उपाध्यक्ष, कुणाल चंदेलिया नगर सचिव, समीर खान जिला कार्यकारिणी सदस्यआदि लोगों को जिला व तहसील स्तर पर पदाधिकारी बनाया इस मौके पर चौ सोरन प्रधान, मेहरबान अली, श्री कृष्णा बैसला, देशराज नागर, चन्द्रकांतरे पाटिल,, जोरा भाटी, , आसिफ प्रधान, परवेज खान, संजय प्रधान, राजेंद्र नागर, पप्पे नागर, अखिलेश प्रधान,उम्मेद एडवोकेट, जेपी नागर,सचिन नागर, अरुण खटाना, हिमाचल कसाना, सहदेव चोटीवाला, रोहित भाटी, अनिल नागर,जीतन नागर, मनोज नागर राजेश ठाकुर, कृष्णा मास्टर जी, प्रिंस चंदेलिया, कुणाल चंदेलिया आसिफ उस्मानपुर,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!