बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संयोजक धर्मवीर सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जो चेतना जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने वातावरण को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, संजय दीक्षित, राकेश चौहान, भास्कर सैनी, ओंकार सिंह,अरविंद सिंह, हरिओम शर्मा, यशवीर नागर, रामवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, पवन ठाकुर, गौरव सिंह, सौरभ शर्मा, अनुराग सिंह यादव, अंजू सिंह, रूबी चौधरी, सुनीता शर्मा, भावना शर्मा, ज्योति शर्मा, एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






