मूटा के कोषाध्यक्ष चुने गए डॉ राजपाल सिंह
अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के सस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक हैं डॉ राजपाल

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित मेरठ कालेज मेरठ में संपन्न मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (मूटा) के चुनाव में अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के सस्य विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ राजपाल सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एम ए कालेज मोदीनगर के डा रोहतास को 18 मतों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डाक्टर राजपाल सिंह को 373वोट मिले जबकि डॉ रोहताश को 355 वोट से संतोष करना पड़ा
उल्लेखनीय है कि मूटा के चुनाव इतिहास में पहली बार किसी कृषि विभाग के प्राध्यापक ने किसी पद पर जीत दर्ज की है।
मूटा अध्यक्ष प्रो वीरेंद्र सिंह चौहान महामंत्री प्रदीप सिंह तथा मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो रक्ष पाल सिंह ने राजपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डाक्टर राजपाल सिंह की जीत से अमरसिंह महाविद्यालय में हर्ष का माहौल व्याप्त है। प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार सहित सभी साथी प्राध्यापकों ने डॉ राजपाल सिंह को इस गौरव पूर्ण उपल्ब्धि के लिए बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल