अपराध

विधवा से की नशैडी युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़

महिलाओं और पडौसियों ने आरोपी को पीटा अपने घर में युवक की संदिग्धावस्था में मौत

औरंगाबाद( बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नशैडी युवक ने विधवा महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का असफल प्रयास किया। महिला ने नशैडी को धकेल कर दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन नशैडी युवक ने पुनः महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी महिला के शोर मचाने पर महिलाओं और पडौसियों ने नशैडी युवक को चप्पलों से पीट डाला। युवक का पिता उसे घर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा।एक युवक को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी ने दो को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव ईलना निवासी बौबी पत्नी स्वर्गीय नरेश शर्मा के घर में गांव निवासी दुर्गेश पुत्र वीर सिंह लोधी शनिवार की शाम जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। बौबी ने उसे धक्का दे खुद को बचाया और उसे घर से भगा दिया। बौबी जब घर से बाहर निकली तो दुर्गेश ने उसका दुपट्टा खींच कर पुनः छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसपर बौबी ने शोर मचाते हुए चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वहां महेंद्र सिंह लोधी,गुरूबचन शर्मा, तथा कुछ अन्य लोगों व महिलाओं ने भी नशैडी युवक को पीटा। दुर्गेश के पिता वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और अपने साथ घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। लगभग एक घंटा बाद दुर्गेश मृत पाया गया। दुर्गेश की मौत की जानकारी से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। मृतक की पत्नी मोना ने बौबी एवं गुरुवचन शर्मा को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी ओर थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। जांच पड़ताल जारी है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!