जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया राष्ट्रपति भवन का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा द्वारा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, ऐतिहासिक विरासत एवं सांस्कृतिक महत्व से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की भव्य वास्तुकला, मुगल गार्डन, दरबार हॉल तथा संग्रहालय का अवलोकन किया। छात्रों को यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास होने के साथ-साथ देश के प्रशासनिक एवं संवैधानिक ढांचे का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
इस शैक्षिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के शासन तंत्र, राष्ट्रपति की भूमिका एवं कर्तव्यों तथा ऐतिहासिक घटनाओं के महत्व को गहराई से समझा। छात्रों ने मार्गदर्शकों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं अवलोकन क्षमता और अधिक विकसित हुई।
विद्यालय की शिक्षिकाओं की देखरेख में यह भ्रमण पूर्णतः अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। छात्रों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार बताया।
यह शैक्षिक भ्रमण न केवल पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर सीखने का अवसर बना, बल्कि विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गर्व की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा।







