शिक्षण संस्थान

अमीचंद सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में हुआ कक्षा 10वीं व 12वीं का भावपूर्ण विदाई समारोह

ग्रेटर नोएडा:आज अमीचंद सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-22D खेरली भाव में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्रीमान राकेश सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने बताया कि यह विद्यालय उनके लिए केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख देने वाला दूसरा घर रहा है। अपने शिक्षकों और साथियों से विदा लेते समय कई छात्र भावुक नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना चहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने परीक्षा को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ देने की प्रेरणा दी तथा कहा कि विद्यालय के दरवाज़े विद्यार्थियों के लिए सदैव खुले रहेंगे।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं के कक्षा अध्यापक श्री नजीम सर, कक्षा 12वीं अध्यापिका मंजू शर्मा मैम, उप-प्रधानाचार्य श्री रोहित सर एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। यह विदाई समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार और भावनात्मक क्षण बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!