दनकौर
बिलासपुर हिंदू सम्मेलन के निमित्त संघ स्वयंसेवकों द्वारा संध्या फेरी का आयोजन

बिलासपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा बिलासपुर में आयोजित होने जा रहे भव्य हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया।
संध्या फेरी ग्राम गिरधरपुर एवं मंडी श्याम नगर क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने समाज के लोगों से हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया और सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र चेतना के संदेश दिए। फेरी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक समर्थन जताया और सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन दिया। आयोजकों ने बताया कि हिंदू सम्मेलन समाज को संगठित करने, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।







