दनकौर

शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर में छात्रों को दिया गया परीक्षाफल

पूरे वर्ष की मेहनत का फल पाकर छात्रों के खिले चेहरे

दनकौर : आज शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर बुलंदशहर में छात्रों के पूरे वर्ष की मेहनत का फल अर्थात परीक्षा परिणाम दिया। परीक्षा परिणाम को देखकर सभी छात्र खुश नजर आए। कक्षा-1 में परी सोलंकी, कक्षा-2 में निया शर्मा, कक्षा-3 में तन्वी, कक्षा-4 में रोहित, कक्षा-5 में तनिश, कक्षा-6 में दीपांशी शर्मा, कक्षा 7 में आशुतोष तथा कक्षा-8 में विनीत सोलंकी ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 5th आईकॉनिक जी के परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक दीपांशी शर्मा ने प्राप्त किया, जिसको₹2200 नगद तथा गोल्ड मेडल से नवाजा गया,

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ त्रिवेद शर्मा,अध्यक्ष नवीन शर्मा तथा संस्थापक चिंतामणि शर्मा उपस्थित रहे। अध्यापक गण सुशील शर्मा,नरेंद्र सिंह जोशी जी,सरिता भारद्वाज, खुशबू जादौन,प्रियंका सोलंकी, रुचि सिंह,निशा राणा,प्रीति यादव,चंचल शर्मा तथा भूमिका शर्मा आदि मौजूद रहे।प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!